फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The balloting today

तीसरे चरण का मतदान आज

Fri, 04 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Fri, 04 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन

तीसरे चरण के विकास खंडों में मतदान संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों की रवान हुईं और मतदान स्थल पर देर शाम तक पहुंच गई।

 शनिवार को सुबह सात बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान चलेगा।

सलेमपुर, भाटपाररानी, बनकटा और भटनी में ग्राम पंचायत और सदस्य पद के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा। शुक्रवार देर शाम तक अपने मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी चुनाव की तैयारियों में जुट गए। बैलेट पेपर को बारीकी से जांचा परखा, मोहर, इंक और मतदान केंद्र स्थल की कमियों को देखा।

 भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार शुक्रवार को दोपहर एक बजे दल बल के साथ पहुंचे। रिटर्निंग अधिकारी इंजीनियर सीपी सिंह से जानकारी हासिल की। इसके बाद मतदान कार्मिकों से बात किया। उनसे समस्याओं के बारे में पूछा। 

इसके बाद उनका काफिला बनकटा के लिए रवाना हो गया। करीब दो बजे बनकटा ब्लॉक मुख्यालय पहुंची।  रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने पोलिंग पार्टी के बारे में पूछा। इसके बाद बार्डर के इलाकों में भ्रमण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed