{"_id":"69d2b9d29c9739007305a10e","slug":"the-audience-kept-on-diving-on-bhojpuri-birha-deoria-news-c-208-1-deo1009-178757-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भोजपुरी बिरहा पर गोता लगाते रहे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भोजपुरी बिरहा पर गोता लगाते रहे श्रोता
Mon, 06 Apr 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
- खुखुंदू चौराहे पर 28 वां दो दिवसीय पूर्वांचल भोजपुरी बिरहा सम्मेलन का हुआ आगाज सम्मेलन बिरहा
खुखुंदू। 28वां दो दिवसीय पूर्वांचल भोजपुरी बिरहा सम्मेलन का शनिवार शाम से आगाज हुआ। इसमें वाराणसी, मऊ और गाजीपुर सहित अन्य क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों की सुर लहरियों पर देर रात तक श्रोता गोता लगाते रहे। प्रथम दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल एस के प्रदेश सचिव अरविंद सिंह पटेल और सपा नेता बेचूलाल चौधरी रहे। कलाकारों ने देवी गीत और गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई।
पूर्वांचल बिरहा सम्मेलन में पहुंचे विभिन्न कलाकारों ने अलग-अलग नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस दौरान बाल कलाकार कार्तिक ने मधुर स्वर में गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूर्वांचल भोजपुरी बिरहा कलाकार संघ देवरिया के अध्यक्ष अवध बिहारी चौरसिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिरहा कला अब धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा है। लेकिन मैं जबतक जीवित रहूंगा इस प्रथा को जिवंत रखूंगा। उन्होंने कहा कि इसीलिए दूरदराज के बिरहा कलाकारों को बुलाया जाता है कि यह संस्कृति जीवंत रहे। इससे पहले व्यापार मंडल अध्यक्ष सन्निवेश द्विवेदी ने आए अतिथियों को फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर अरुण सिंह,सपा नेता अंबिका यादव, राजबंशी चौरसिया, परमहंस पहलवान, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।