{"_id":"698f7c3645594b23180d8fea","slug":"the-appearance-of-five-roads-in-rural-areas-will-change-deoria-news-c-208-1-deo1015-174858-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ग्रामीण क्षेत्रों की पांच सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ग्रामीण क्षेत्रों की पांच सड़कों की बदलेगी सूरत
Sat, 14 Feb 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। क्षेत्र के पांच और संपर्क मार्गों का वर्ष 2026-27 में कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। साथ ही धन भी आवंटित हो चुका है। इसके पूर्व हाल ही में पांच और संपर्क मार्ग की स्वीकृति मिल चुकी है। इसका निर्माण हो जाने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
यह सभी संपर्क मार्ग ग्रामीण अंचलों में स्थित हैं, जो अब तक सीधे मुख्य मार्ग से पक्के होकर नहीं जुड़ पाए हैं। जो जुड़े हुए हैं उनकी हालत खस्ता हो चुकी है। इनमें पकड़ी बाबू बंगरा मिश्रौली मार्ग से बंगरा संपर्क मार्ग, रामपुर फरास से बुढ़िया माई मंदिर तक संपर्क मार्ग, परोहा से सबलगंज संपर्क मार्ग, चकिया कोठी बलुअन खास संपर्क मार्ग और मठ देवगिरी संपर्क मार्ग सम्मिलित हैं। इससे आसपास के दर्जनों गांवों बखरी, बंगरा, जासपार, रामपुर फरास, परोहा, सबलगंज, छपिया बघेल, पिपरा बघेल, चकिया, दिस्तौली, बलुवन खास आदि को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। विधायक सभा कुंवर ने कहा है कि इसको मिलाकर अब तक 20 संपर्क मार्ग पर करोड़ों रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। जेई नवीन चौरसिया ने बताया कि प्रक्रिया में चल रहा है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।