फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The administration arrived on receiving information about the dispute regarding the venue of the program.

Deoria News: कार्यक्रम स्थल के विवाद की सूचना पर पहुंचा प्रशासन

Sun, 04 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The administration arrived on receiving information about the dispute regarding the venue of the program.
रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत के गुदरी वार्ड में हिंदू महासम्मेलन होने वाला है। इसको लेकर शनिवार की शाम कुछ लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया तथा जिला प्रशासन को स्थायी निर्माण करने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिवेंद्र कुमार कौंडिल्य एवं पुलिस प्रशासन के लोग पहुंच गए। आयोजकों से जानकारी ली तथा स्थायी निर्माण न करने के हिदायत दी।
विज्ञापन

यह भूमि काफी दिनों से बेकार पड़ी थी। जिस पर कुछ लोगों ने अपना कब्जा भी जमा लिया था। हिंदू महासम्मेलन आयोजित करने के लिए क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया एवं पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सत्येंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में एक सप्ताह पूर्व भूमि पर पूजन किया गया था। नगर के लोगों ने जेसीबी से साफ-सफाई करने के बाद रोलर लगवा करके समतलीकरण करा दिया।
विज्ञापन

नगर के आफताब, अफरोज, इरफानुल्लाह आदि लोगों ने जिला प्रशासन को सूचना दिया कि हिंदू महासम्मेलन के बहाने कार्यक्रम स्थल पर स्थाई निर्माण किया जा रहा है। जबकि नानजेड की भूमि है। जिस पर न्यायालय में मुकदमा दायर है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, लेखपाल अजीत पांडेय, बैजनाथ चौधरी मौके पर पहुंच गए। आयोजकों को बुलाकर मौके पर स्थाई निर्माण न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार शिवेंद्र कुमार कौण्डिल्य ने बताया कि उप जिलाधिकारी सदर श्रुति शर्मा के निर्देश पर गया था। जहां पर शांति व्यवस्था कायम है। आयोजकों को उक्त भूमि पर स्थायी निर्माण न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed