फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thakurji's birthday celebrated in Sona Mandir

Deoria News: सोना मंदिर में ठाकुरजी का मनाया गया जन्मोत्सव

Mon, 07 Apr 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Thakurji's birthday celebrated in Sona Mandir
बरहज। आजाद नगर दक्षिणी स्थित सोना मंदिर परिसर में रविवार को रामनवमी महापर्व पर ठाकुर जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने बधाई गीत गाया। जबकि भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

सोना मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति रामनवमी पर्व पर इस बार भी प्रभु का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर में प्रभु के झांकी का भक्तों ने दर्शन किया। जबकि पूजा-अर्चन भी किया। लोगों के अनुसार करीब 160 वर्ष पूर्व व्यवसायी मंगर शाह ने अपने एक दिन की कमाई से मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर के गुंबद पर लगे कलश स्वर्ण के हैं। जिसकी चमक आज भी बरकरार है। बताया जाता है कि उनका शीरा का व्यापार था। जो नदी के रास्ते पानी के जहाज से विदेशों में भेजा जाता था। जन्मोत्सव कार्यक्रम में पुजारी दिलीप पांडेय, शिवसहाय बरनवाल, तारकेश्वर वर्मा, अजीत जायसवाल, दिलीप पांडेय, परमानंद जायसवाल, संजय जायसवाल, राधेश्याम मद्धेशिया, प्रदीप मद्धेशिया, अनिल बरनवाल, हरिशंकर चौरसिया, रामेश्वर जायसवाल, आलोक जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed