फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   terminated inspector shifted in jail

बर्खास्त इंस्पेक्टर जेल में किया गया शिफ्ट

Sat, 11 Jul 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
terminated inspector shifted in jail
बर्खास्त इंस्पेक्टर जेल में हुआ शिफ्ट
विज्ञापन

14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा
दो जुलाई से अस्थायी जेल में रह रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी थाने में मां-बेटी से अश्लील हरकत करने वाले बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव को शनिवार को जेल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां उसे 14 दिन तक क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। इससे पहले वह जेल परिसर में बनी अस्थायी जेल में रखा गया गया था।
22 जून को भटनी थाने में फरियाद लेकर पहुंची मां-बेटी से इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह ने अश्लील हरकत की थी। उसी दिन उसका स्थानांतरण सलेमपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर हो गया था। 26 जून को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने उसे दूसरे मामले में निलंबित कर दिया था। अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने 30 जून को भटनी थाने में उस पर केस दर्ज कराया। उसी रात उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। एक जुलाई को डीआईजी गोरखपुर राजेश डी मोदक ने आरोपी इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव को बर्खास्त कर दिया। भटनी पुलिस और एसओजी ने उसी शाम उसे गिरफ्तार कर लिया था। दो जुलाई की शाम जज के आवास से उसे जेल भेज दिया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए पहले उसे जेल परिसर में बने अस्थायी जेल में रखा गया था। शनिवार को जेल प्रशासन ने उसे जेल के क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। यदि जमानत नहीं मिली तो यहां रहने की अवधि 14 दिन है। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि बर्खास्त इंस्पेक्टर को जेल के क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

25 हजार का इनामी गिरफ्तार
देवरिया। सदर कोतवाली के सुविखर गांव निवासी मनीष मिश्र शराब के धंधे में लिप्त है। पिछले साल उस पर केस दर्ज किया गया था। तब से फरार चल रहा था। शुक्रवार को एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed