फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tension over ambedakar statue

खलिहान की भूमि पर रातों रात लगा दी आंबेडकर की प्रतिमा

Fri, 01 Jan 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
tension over ambedakar statue
खलिहान की भूमि पर रातों रात लगा दी आंबेडकर की प्रतिमा
विज्ञापन

सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के हिछौरा लाला गांव के लोगों को भनक भी नहीं लगी और रात में किसी ने खलिहान की भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करा दी। सुबह इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, तहसील प्रशासन व पुलिस कर्मी इसको लेकर पूरे दिन हलकान रहे। हालांकि देर शाम तक प्रतिमा अपनी जगह पर स्थापित रही।
ब्लॉक के हिछौरा लाला गांव के खलिहान की भूमि पर कुछ युवकों ने दो माह पूर्व चबूतरा का निर्माण किया था। उस वक्त कुछ युवकों ने एसडीएम से मिलकर यहां आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने की बात कही थी जिस पर एसडीएम ने मना कर दिया। उसके बाद प्रतिमा लगाने का कार्य स्थगित कर दिया। बृहस्पतिवार की देर रात नव वर्ष के जश्न में किसी ने बनाई गई चबूतरे पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। सुबह लोगों ने जब आंबेडकर की प्रतिमा देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। गांव के रमेश कुमार व संजय कुमार ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पत्र में बताया कि ग्राम सभा में पंचायत चुनाव का लाभ लेने के लिए कुछ लोगों ने खलिहान की जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा लगवा दी जिससे गांव के लोगों में संघर्ष की आशंका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ओमप्रकाश बरनवाल ने तत्काल तहसीलदार सतीश चंद व कोतवाल नवीन कुमार मिश्र को जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसको लेकर राजस्व टीम व पुलिस कर्मी पूरे दिन हलकान रही। वहीं आरोपी का कहना है कि चुनावी रंजिश में मुझे फंसाया जा रहा है। आंबेडकर प्रतिमा कब लगा और कौन लगवाया मुझे इसकी जानकारी नहीं है। जबकि शिकायत करने वाले के बारे में गांव के लोगों से जानकारी ली गई तो दोनों नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। इस बाबत एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि आंबेडकर प्रतिमा लगाने का आरोप जिस व्यक्ति पर लगा है। वह बीस दिन पूर्व मुझसे मिलकर प्रतिमा लगवाने की बात कही थी जिसको हमने मना कर दिया था। इसके बावजूद बृहस्पतिवार की रात आंबेडकर की प्रतिमा रख दी गई। इसकी जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed