फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tension durng last ritual

शव दफनाने को लेकर विवाद

Fri, 15 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Fri, 15 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बैनामे की जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मामला देवरिया खास मोहल्ले के विकसित कॉलोनी का है। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए जांच-पड़ताल के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने शव दफन करने से मना कर दिया। इसके बाद विवाद शांत हो गया। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।
विज्ञापन



देवरिया खास मोहल्ले की नई कॉलोनी में एक जमीन पर शव दफन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने विरोध किया। हियुवा जिला उपाध्यक्ष अमित मोदनवाल पहुंचे और मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी। हियुवा नेताओं का कहना था कि कॉलोनी में नई कब्र बनाई जा रही है।
विज्ञापन


सूूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मदनपुर गोला के अब्दुल अजीम (80) ने डेढ़ दशक पहले देवरिया खास मोहल्ले में जमीन का बैनामा कराया था। शुक्रवार को उनका इंतकाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घरवाले शव दफनाने के लिए बैनामे की जमीन पर पहुंचे थे। पुलिस की पूछताछ में अजीम के पुत्र सिकंदर ने बताया कि अब्बा की अंतिम इच्छा थी कि इंतकाल के बाद बैनामे की जमीन पर शव को दफनाया जाए। इसके बाद हम लोग आए थे। जांच के बाद जमीन अब्दुल अजीम के बैनामे की निकली।

विवाद की सूचना पर सैकड़ों लोग जुट गए। हंगामा के बाद अपर एसडीएम मायाशंकर यादव, सीओ सुशील सिंह, कोतवाल गोपाल त्रिपाठी, एसओ रामपुर कारखाना देवेन्द्र विक्रम सिंह, एसओ गौरीबाजार अनिल पांडेय के अलावा अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक गहमागहमी होती रही।


सीओ ने बताया कि आबादी की जमीन पर शव दफन की इजाजत नहीं है। दोनों पक्षों से बातचीत हुई। उनकी रजामंदी के कारण शव दफन नहीं कराया गया। जैतपुरा में अब शव को मिट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed