फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ten thousand farmers will be connected with biofloc fisheries: DM

बायोफ्लॉक मत्स्य पालन से दस हजार कृषकों को जोड़ा जाएगा: डीएम

Thu, 03 Aug 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 03 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand farmers will be connected with biofloc fisheries: DM
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बुधवार को सदर तहसील स्थित मुड़ाडीह ग्राम पंचायत में स्थित बायोफ्लॉक विधि से मत्स्य पालन परियोजना का निरीक्षण किया। कहा कि जनपद में मत्स्य पालन के लिए अनुकूल जलवायु उपलब्ध है। सभी 16 ब्लॉक जलसंपदा से परिपूर्ण हैं। जनपद में प्रति व्यक्ति मछली उपभोग काफी ज्यादा है, अभी इसकी पूर्ति अन्य राज्यों द्वारा की जा रही है। बायोफ्लॉक मत्स्य पालन की एक वैज्ञानिक विधि है, जिसमें कम समय एवं कम क्षेत्रफल में अधिक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनपद के दस हजार कृषकों को बायोफ्लॉक मत्स्यपालन से जोड़ा जाएगा। जनपद को मछली के आयातक से निर्यातक में बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं और प्रगतिशील किसानों को बायोफ्लॉक मत्स्य पालन का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उनकी आय में वृद्धि के साथ जनपद के पोषण स्तर में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

बायोफ्लॉक परियोजना का प्रबंधन कर रहे अनिल कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत उन्होंने गत वर्ष 0.100 हेक्टेयर भूमि पर बायोफ्लॉक विधि से मत्स्यपालन शुरू किया। परियोजना की कुल लागत 14 लाख रुपये है, जिसमें से 5.60 लाख रुपये अनुदान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस विधि से मछली पालन कर वे पेंगेसियस मछली की वर्ष में दो पैदावार प्राप्त करते हैं। अभी पहले वर्ष में उन्होंने 16 कुंतल मछली का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि बायोफ्लॉक तालाब से निकलने वाले पानी से अपने खेतों की सिंचाई भी की है। इस पानी में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि हुई है। उनके खेत में धान के फसल की ग्रोथ अन्य से कहीं तेज हुई है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण नंदकिशोर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed