{"_id":"66538bab15ed7fa7160f1cc4","slug":"temperature-on-42-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-126580-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गर्मी बरपा रही कहर, पारा पहुंचा 42 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गर्मी बरपा रही कहर, पारा पहुंचा 42 डिग्री
Mon, 27 May 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 27 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
दिन और रात के तापमान के अंतर में कमी, 30 डिग्री रहा पारा
धूप व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तापमान बढ़ने लगा है। दिन और रात के पारा में कम अंतर रह रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। रविवार को तापमान 42 सेल्सियस रहा। ऐसे में पारा और बढ़ने के आसार हैं। गर्मी से अभी दो दिन तक राहत नहीं मिलने वाली है।
गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। हवा की गति धीमी होने से तेज धूप व उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में भी कम लोग दिखे। थोड़ी देर धूप में रहने के बाद तेज आंच लगने से शरीर जलने लग रहा है। घरों में लगी टंकी का पानी उबल रहा है। अचानक टोटी खोलकर हाथ लगाने पर हाथ जल जा रहा है।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अभी दो दिन तक गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है। दो बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। रेमल तूफान टकराने के बाद ही पता चलेगा कि वह किधर की तरफ बढ़ेगा। फिलहाल, उसका असर बिहार प्रांत तक ही होने की संभावना है। सोमवार से हवा का रुख बदलेगा और तेज पुरवा हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
सुबह तेज धूप निकली। साढ़े आठ बजे के बाद गर्मी महसूस होने लगी। दोपहर तक तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। वहीं हवा की गति भी कम रही, जिससे राहत नहीं मिल पा रही थी। रविवार को अवकाश का दिन था। लोग बच्चों और परिवार के साथ घूमने और आवश्यक कार्य निपटाने की योजना बनाए थे, लेकिन तेज धूप के कारण लोग घरों में ही रहे। उमस भरी गर्मी के चलते लोग परेशान रहे।
राहत पाने के लिए लोग कूलर, पंखा और एसी का सहारा ले रहे थे, लेकिन पसीने से तर-बतर हो जा रहे थे। वहीं बिजली की आंख मिचौली से भी लोग परेशान रहे। भवन के ऊपरी मंजिल के प्रतिष्ठानों और आवास में रहने वाले लोगों का बुरा हाल रहा। उधर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे यात्रियों का हाल भी बेहाल था। कुछ देर बाद लोग बोतल का ठंडा पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे थे। बोतल में रखा पानी गर्म हो जा रहा था।
गर्मी से बढ़े रहे मरीज
पारा चढ़ने से लोग परेशान हैं। गर्मी के कारण पसीना अधिक निकलने और धूप से शरीर में पानी की कमी हो जा रही है। इसके चलते लोग बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को घबराहट, बेचैनी, चिड़चिड़ाहट हो रही है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इमरजेंसी पर चौबीस घंटे में गर्मी के कारण बीमार 35 लोग इलाज कराने पहुंचे। वहीं बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। पीआईसीयू और चिल्ड्रेन वार्ड में 47 बीमार बच्चों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। जबकि बच्चों, बूढ़ों, बीपी के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
धूप में अनावश्यक न निकलें : डॉ. एचके मिश्रा
सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि गर्मी और लू से बचने की जरूरत है। इसको लेकर सावधानी बरतना चाहिए। धूप में अनावश्यक न निकलें। जरूरत हो तो खूब पानी पीकर घर से निकलें और सिर पर टोपी व गमछा लगाएं। बिना प्यास के भी कुछ देर पर पानी पीते रहें। साफ-सफाई पर ध्यान दें। हाथ अच्छी तरह धोकर भोजन करना चाहिए। तला, ज्यादा तेल, मसाला, फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। सड़क किनारे खुले में काट कर बिकने वाले फल, जूस व अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। इससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों का ध्यान दें। सुबह ठंड के समय अस्पताल आएं। कोई दिक्कत होने पर लापरवाही न करें। डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं। अस्पताल में इलाज और दवा की सुविधा है।