फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Temperature dropped due to rain, weather will remain changed for now

Deoria News: बारिश से गिरा तापमान, फिलहाल बदला रहेगा मौसम का मिजाज

Wed, 21 May 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain, weather will remain changed for now
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मौसम का मिजाज मंगलवार को बदल गया। सुबह और दिन में हवा के साथ बारिश से तापमान गिरा। इसकी वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली, मगर उसके बाद उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
शरीर में चिपचिपाहट होने लगी। पंखा के हवा से भी राहत नहीं मिल पा रही थी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक एक सप्ताह तक बारिश के आसार हैं। दिन में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

इधर कुछ दिनों से लोग गर्मी से परेशान हैं। तेज धूप से दिक्कत हो रही थी। मंगलवार को अचानक मौसम का रुख बदल गया। सुबह हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को राहत मिली। इसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे फिर बारिश हुई। उसके रुकने के बाद उसम बढ़ गई। घर में पंखे के नीचे बैठे लोगों के शरीर में चिपचिपाहट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर तेज हवा के साथ बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगहों पर पेड़ गिर गए, जबकि कुछ जगह बिजली के खंभे भी गिर गए।
मौसम विज्ञानी अतुल सिंह के मुताबिक पुरवा हवा के कारण बादल आ रहे हैं। पांच से सात दिन तक हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। सुबह और शाम को बारिश होने पर तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed