{"_id":"aded787e7f0c06ba7faa44ca3c1cb2de","slug":"telephone-exchange-market-caught-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी बाजार टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ी बाजार टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी बाजार स्थित बीएसएनएल के एक्सचेंज में मंगलवार की रात आग लग गई। आग से अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में दफ्तर में लगा जनरेटर और कुछ अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए और क्षेत्र में लैंडलाइन सेवा पूरी तरह से ठप हो गई। मोबाइल का नेटवर्क जाने से लोग परेशान रहे।
रात करीब 11 बजे टेलीफोन के एक्सचेंज से आग की लपटों को देख आपरेटर जोखू यादव ने शोर मचाना शुरू किया। आस पास के लोग आग बुझाने में जुट गई। आग की घटना शाट सर्किट से होने का अंदेशा जताया जा रहा है। मोहल्ले वालों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। एक्सचेंज से करीब सौ लैंडलाइन उपभोक्ता जुड़े है। बुधवार की सुबह एसडीओ संतोष यादव ने एक्सचेंज पर पहुंच कर क्षति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एक्सचेंज से सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन