{"_id":"9c95d63a3da4a69e2db1be8dae60de1c","slug":"tehsil-day-traders-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में व्यापारियों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू हुए अभियान से व्यापारी खासे नाराज हैं। नाराज व्यापारियों ने तहसील दिवस में प्रदर्शन कर एसडीएम को मांग पत्र दिया।
व्यापारी दुकान से चार-चार फीट स्थान छोड़कर अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं। एसडीएम ने मांग पर विचार करने की बात कही।
नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एसडीएम सत्येन्द्र कुमार ने अभियान चलाया है। सोमवार को तहसील प्रशासन व नगर प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाने के लिए रूप रेखा तैयार की।
नगर के रेलवे स्टेशन रोड की कुछ दुकानों का अतिक्रमण भी एसडीएम की मौजूदगी में खाली कराया गया।
मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में व्यापारी विनोद ठठेरा के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पहुंचे।
व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में यहां तैनात एसडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने सड़क के दोनों पटरियों पर दुकान से करीब चार फीट स्थान छोड़कर ही अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी किया था और इसका पालन भी नगर प्रशासन की ओर से किया गया था।
लेकिन इस बार दुकान के पास तक अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इससे दुकानदारों को बारिश और धूप से परेशानी हो रही है, जो चार फीट स्थान छोड़ा जाएगा इससे बचाव के लिए दुकानदार टीनशेड लगाएंगे।
विज्ञापन
एसडीएम ने ईओ अवधेश सिंह से इस पर वार्ता की। ईओ ने कहा कि पूर्व में कोई भी ऐसा निर्देश नहीं जारी हुआ था और न ही दुकान के सामने टीनशेड लगाने का कोई नियम है।
इस पर व्यापारियों और ईओ के बीच कहासुनी भी हुई। इसके बाद व्यापारियों ने एसडीएम को मांग पत्र दिया। एसडीएम ने व्यापारियों की बातों पर विचार करने के लिए आश्वासन दिया।
प्रदर्शन करने वालों में मेराज अब्दुल्लाह, शिवाकांत तिवारी ओमप्रकाश, राजू कुुमार, सुनील कुमार, दरोगा, प्रसाद, नंदू, मो. फैज इमाम, शमीम अख्तर आदि मौजूद रहे।