फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tehsil advocates raised their voice

Deoria News: तहसील अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार

Sun, 07 Sep 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tehsil advocates raised their voice
सदर तहसील में धरना के बाद जुलूस निकालते अ​धिवक्ता,
देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को अधिवक्ताओं ने सदर तहसीलदार के खिलाफ धरना जारी रखा। अधिवक्तओं ने पुन: हुंकार भरते हुए तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को दोहराया। पूर्व अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी ने कहा कि सदर तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा के स्थानांतरण को लेकर संगठन आंदोलनरत है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि करीब एक महीने से तहसीलदार के साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा के तानाशाही पूर्ण रवैये को अपनाकर तहसील में कार्य कर रही हैं। नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य के साथ मिलकर तहसील में कर्मचारियों को गोल बंद कर खुलेआम भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर लूटने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र, अजय कुमार द्विवेदी, राकेश शाही माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed