{"_id":"5fc3dd618ebc3e9baf5cf754","slug":"teenager-misbehaves-with-nine-years-old-child-deoria-news-gkp3750431188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ वर्षीय बच्चे के साथ किशोर ने किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ वर्षीय बच्चे के साथ किशोर ने किया कुकर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ वर्षीय बच्चे के साथ किशोर ने किया कुकर्म
खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गए नौ वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोस के एक किशोर ने कुकर्म किया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग गया। घर पहुंच पीड़ित ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजन उसे एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, जहां इलाज हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। आरोपित पुलिस हिरासत में है।
थाना क्षेत्र के एक गांव का नौ वर्षीय बालक शनिवार को गांव के बाहर बकरी चराने गया था। उसके साथ पड़ोस का एक किशोर भी गया था। आरोप है कि बहला-फुसलाकर किशोर पीड़ित को एकांत स्थान पर लेकर गया। मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर बच्चे से कुकर्म किया। इसके बाद आरोपित पीड़ित को मुंह खोलने पर जान माल की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित दर्द से कराहते घर पहुंच और आपबीती बताई। परिजन इलाज कराकर पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की सूचना पर मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।