फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teasing the teenager, father beaten up on temptation

किशोरी से छेड़खानी, उलाहना पर पिता को पीटा

Sat, 28 Mar 2020 08:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Teasing the teenager, father beaten up on temptation
किशोरी से छेड़खानी, उलाहना पर पिता को पीटा
विज्ञापन

गौरीबाजार इलाके के एक गांव का है मामला, पिता का चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/गौरीबाजार। पहले मनबढ़ युवक ने किशोरी संग छेड़खानी की। उलाहना देने गए किशोरी के पिता की पिटाई कर दी। मामला गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव का है। घायल पिता का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित ने गौरीबाजार पुलिस को सूचना दे दी है, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को किसी काम से गांव के बाहर गई थी। उसे अकेला देखकर गांव के ही मनबढ़ युवक ने छेड़खानी करने लगा। किसी तरह उनके चंगुल से बचकर घर पहुंची किशोरी ने परिवारवालों को आपबीती बताई। इसके बाद उसके परिवार के लोग युवक के परिवारवालों से उलाहना देने पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गांववालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शुक्रवार की देर शाम किशोरी के पिता गांव के समीप के चौराहे से लौट रहे थे। उसी दौरान मनबढ़ युवक ने साथियों संग गोलबंद होकर उसपर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिवारवाले उन्हें सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है। इस बाबत गौरीबाजार थाना प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि जानकारी मिली है। पीड़ित का उपचार कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed