{"_id":"60be596a8ebc3ed4684230a0","slug":"team-inspected-river-cutting-area-salempur-news-gkp397259564","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ खंड अधिकारियों ने नदी की कटान का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ खंड अधिकारियों ने नदी की कटान का किया निरीक्षण
विज्ञापन

कटान स्थलों की पैमाइश कर जल्द परियोजना बनाने का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। छोटी गंडक नदी की कटान से प्रभावित तेनुआ व जिगिना मिश्र गांव का बाढ़ खंड के अधिकारियों ने सोमवार को निरीक्षण लिया। अधिकारियों ने कटान स्थलों की पैमाइश कर जल्द परियोजना बनाने का आश्वासन दिया। दोनों गांवों को नदी की कटान से बचाने के लिए स्थानीय विधायक ने पहल की है। विधायक के निर्देश पर ही बाढ़ खंड अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
भटनी के तेनुआ और जिगिना मिश्र गांव छोटी गंडक नदी की कटान से परेशान है। दोनों गांवों की दर्जनों एकड़ जमीन नदी में विलीन हो चुकी है। साथ ही कुछ जमीन नदी उस पार चली गई है। इसके लिए गांववालों ने रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल से पहल करने का अपील की। विधायक ने कटान रोकने के लिए प्रयास करने का वादा किया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से कटान स्थलों का निरीक्षण कर परियोजना बनाने को कहा है। इसी क्रम में सोमवार को बाढ़ खंड अभियंता उमेश सिंह और दीनदयाल द्विवेदी ने तेनुआ और जिगिना मिश्र नदी घाटों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कटान स्थलों की पैमाइश कर जल्द प्रोजेक्ट तैयार कर कटान रोकने का भरोसा दिया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश मिश्र दीपू, सुरेश कुशवाहा, प्रमोद मिश्र, उज्ज्वल मिश्र, रामनिवास मिश्र आदि उपस्थित रहे।