फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teachers staged dharna

माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुलंद की आवाज, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया धरना

Wed, 25 Aug 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
teachers staged dharna
माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुलंद की आवाज, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। विभिन्न मांगें पूरी करने के लिए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि हमारे नेता ओमप्रकाश शर्मा और पंचानन राय ने दशकों तक संघर्ष करके जो उपलब्धि हासिल की उसे मौजूदा सरकार धीरे-धीरे समाप्त करती जा रही है। कोरोना काल में भी शिक्षक समाज ने बढ़-चढ़कर सरकार और सामाजिक क्षेत्र में मदद के लिए हाथ बढ़ाया। किंतु सरकार ने जनवरी 2020 से महंगाई भत्ते की किस्तों को रोक दिया। एनपीएस के कारण कर्मचारी और शिक्षक समाज हतोत्साहित है। सम्मान जनक जीवन जीने वाला शिक्षक सेवानिवृत्त होने पर भुखमरी के कगार पर पहुंच रहा है। संगठन ने पुरानी पेंशन की लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ा है। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने चंद दिनों पहले सदन में जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। लेकिन सत्ता के मद में चूर सरकार गंभीर नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुवनाथ मिश्र ने कहा कि ओमप्रकाश शर्मा ने जो मशाल जन जागरण के लिए शिक्षक समाज में जलाई थी, उसे हम बुझने नहीं देंगे। जिला मंत्री दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना काल में हमारे वित्त विहीन साथी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार इनकी सुध नहीं ले रही है। इस दौरान अभिषेक पांडेय, नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, अशोक कुमार शुक्ल, मुस्ताक अहमद, नीरजा सिंह, रामनिवास पांडेय, राजेश पांडेय, सर्वेश दीक्षित, कमलेश मिश्र, आलोक कुमार राय, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed