फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teachers protested on evaluation centers

Deoria News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार

Sun, 24 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
teachers protested on evaluation centers
मांगें पूरी नहीं होने पर राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर किया बहिष्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी व प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों ने सभी पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया।
जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुजफ्फरनगर में हुए धर्मेंद्र कुमार नामक शिक्षक की हत्या पर पूरा शिक्षक समाज मर्माहत है। प्रमुख मांगें हैं कि शिक्षक के आश्रित को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। शिक्षक के पूरे सेवाकाल का वेतन उसके परिवार को दिया जाए और अपराधी पुलिसकर्मी पर संगीन धाराओं में मुकदमा लिखकर कठोर सजा दिलाई जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में मूल्यांकन केंद्रों में बाबा राघव दास इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एसएसबीएल इंटर कॉलेज, थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर, अशोक इंटर कॉलेज डुमरी के मूल्यांकन केंद्रों पर अध्यापकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मंत्री विजय भारत सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे, गोरखनाथ गुप्ता, धनंजय उपाध्याय, राजेश गुप्ता, अशोक शुक्ला, धर्मेंद्र मौर्य, आशीष, सरोज, नीरज सिंह, विमलेश यादव, महेंद्र प्रताप, रामयादी सिंह, अविनेश कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed