{"_id":"5e57f9278ebc3ef3ce5bc05f","slug":"teachers-protested-for-food-deoria-news-gkp342790360","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनू के अनुसार भोजन न मिलने पर भड़के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनू के अनुसार भोजन न मिलने पर भड़के शिक्षक
विज्ञापन
मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने पर भड़के शिक्षक
बीआरसी परिसर में निष्ठा प्रशिक्षण के पांचवें दिन हुआ हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। डायट परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय में चल रहे निष्ठा प्रशिक्षण के पांचवें दिन भोजन में गीला चावल देखकर शिक्षक भड़क गए। खाना खाने से इन्कार कर दिया। व्यवस्थापक पर मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
निष्ठा प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को भोजन देने के लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनाई गई है। जिस ठेकेदार को यह जिम्मेदारी मिली है, वह मेन्यू के अनुसार शिक्षकों को भोजन नहीं दे रहा। शर्तों के अनुसार प्रशिक्षण के पांचवें दिन प्रशिक्षुओं को मटर पनीर, दाल मखनी, मिक्स वेज, रोटी मक्खन, जीरा राइस, बूंदी रायता, सलाद, पापड़ एवं गुलाब जामुन दिया जाना था। बृहस्पतिवार को शिक्षक भोजन करने पहुंचे तो भगौना में गीला चावल देखकर भड़क गए। कुछ ही शिक्षकों ने खाना खाया। अधिकांश शिक्षकों ने खाने का बहिष्कार कर दिया। उनका कहना था प्रशिक्षण के पहले दिन से ही मेन्यू की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मेन्यू के अनुसार भोजन न दिए जाने की शिकायत मिली है। ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। जांच कराकर भुगतान में कटौती की जाएगी।