फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teachers of english medium school will be soon appoint

अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में जल्द होगी तैनाती

Tue, 18 Jun 2019 11:46 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 18 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
teachers of english medium school will be soon appoint
स्कूल में पढ़ते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। इस सत्र में खुलने वाले 104 नए अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के लिए शिक्षकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। उधर, शासन के निर्देश के बाद इसी सत्र से ग्रामीण क्षेत्र में खुलने वाले 80 और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों केे चयन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। 
विज्ञापन

पिछले सत्र में जिले में 90 प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू हुई थी। शासन के निर्देश पर जिले के 16 विकास खंड एवं एक नगर क्षेत्र से प्राथमिक के 85 और जूनियर स्तर के 19 नए स्कूलों का चयन मार्च में किया गया। अध्यापकों की चयन प्रक्रिया अप्रैल में ही प्रारंभ हो गई थी। आचार संहिता लागू होने से उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा सका। उधर, शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी सत्र से 80 और ऐसे स्कूलों का  चयन करने का आदेश जारी कर दिया। लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद स्कूलों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, कुछ ब्लॉकों ने अभी चयनित स्कूलों की सूची नहीं उपलब्ध कराई है। 
विज्ञापन


यह समिति करेगी शिक्षकों का चयन
नए 80 स्कूलों में शिक्षकों का चयन डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित कमेटी ही करेगी। शासन की मंशा के अनुरूप जुलाई से ही इनका संचालन प्रारंभ हो जाए, इसके लिए हर विकास खंड में कार्यरत शिक्षकों से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारी हो रही है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले अध्यापकों के लिए 80 नंबर की लिखित परीक्षा एवं 20 नंबर का साक्षात्कार निर्धारित किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अंग्रेजी माध्यम के कुल 104 स्कूलों के लिए चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया और इसी सत्र में खुलने वाले 80 और ऐसे स्कूलों के चयन की कार्रवाई चल रही है। कुछ ब्लॉकों ने अभी सूची उपलब्ध नहीं कराई है, सूची मिलने पर यहां भी शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया आरंभ होगी। -ओमप्रकाश यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed