{"_id":"69a5d5aa297c0c8f3702af19","slug":"teacher-suicide-trouble-mounts-after-audio-goes-viral-deoria-news-c-208-1-deo1009-176164-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक सुसाइड : ऑडियो वायरल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक सुसाइड : ऑडियो वायरल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें
Mon, 02 Mar 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन के मृत शिक्षक कृष्णमोहन सिंह और बीएसए के पटल सहायक संजीव सिंह के बीच बातचीत का ऑडियो रविवार की देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बीएसए और आरोपी पटल सहायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों आरोपियों के बीच पुलिस के लिए एक और साक्ष्य उपलब्ध हो गया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
55 सेकंड के वायरल ऑडियो में मृत शिक्षक कृष्णमोहन सिंह आरोपी पटल सहायक के सामने गिड़गिड़ाते हुए अपनी समस्याएं बता रहे हैं। इसके बावजूद आरोपी पटल सहायक पर शिक्षक के प्रति करुणा नहीं उपजी। इस ऑडियो से बेसिक शिक्षा विभाग की व्यवस्थागत खामियां निकलकर सामने आ गई हैं। ऑडियो से पता चलता है कि मृत शिक्षक की बातों को सुनने के बाद पटल सहायक के रूख में उनके मामले को जल्दी निस्तारण को लेकर कोई नरमी नहीं आई। जबकि एक वर्ष पहले ही प्रकरण के निस्तारण के लिए बीएसए को हाईकोर्ट से आदेश आ चुका था।
-- -- --
बीएसए और बाबू पर लगाए हैं गंभीर आरोप
कुशीनगर जिले के निवासी और कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन गौरीबाजार में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 20 फरवरी की रात गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र स्थित अपने भाई के आवास पर खुदकुशी कर ली थी। इससे पहले शिक्षक ने एक सुसाइड नोट और वीडियो बनाया था। इसमें बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और पटल सहायक संजीव सिंह और एक अन्य व्यक्ति पर 14 लाख रुपये लेने के बाद चार लाख रुपये की और मांग करने के आरोप लगाए थे। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने सीडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति और शासन ने संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक के नेतृत्व में चार सदस्यीय समिति का गठन किया। इस समिति ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट शासन को भेज दिया। इसके बाद बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित कर दी गईं। इससे पूर्व पटल सहायक संजीव सिंह भी निलंबित कर दिए गए थे। हालांकि दोनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।