फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teacher's day celebrated

सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्णन को किया गया याद, शिक्षकों को दिया सम्मान

Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
teacher's day celebrated
शिक्षक दिवस पर एसएसबीएल इंटर कॉलेज में डीआईओएस ने शिक्षकों को किया सम्मानित। - फोटो : DEORIA
सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्णन को किया गया याद, शिक्षकों को दिया सम्मान
विज्ञापन

देवरिया। जिले के स्कूल-कॉलेजों में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक संगठनों ने भी कार्यक्रम आयोजित कर देश व समाज के विकास में शिक्षकों के योगदान को सराहा। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को याद किया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
एसएसबीएल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस शिवचंद राम ने कहा कि शिक्षक समाज की दृष्टि और द्रष्टा दोनो है। देश व समाज के निर्माण में उसकी भूमिका सदा सराहनीय रही है। प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता और बढ़ गई है। 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अनिल मिश्र, वासुदेव पांडेय, डॉ.राजेश मिश्र, देवव्रत चौरसिया, प्रधानाचार्य पीके शर्मा, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। कलिंद इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस राष्ट्रीय चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य वकील सिंह ने कहा कि डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। शिक्षकों को भी युवा पीढ़ी को और तराशना होगा। प्रबंधक संग्राम सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

पंचानन राय को दी गई श्रद्धांजलि
देवरिया। माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक दिवस पर पूर्व एमएलसी स्व.पंचानन राय को याद किया। बीआरडी इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ध्रुवनाथ मिश्र ने कहा कि स्व.पंचानन राय भले ही अब नहीं हैं, लेकिन उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे। जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि वह संघर्षों के प्रतीक थे। सभा को अनुसूचित प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिश्रीलाल यादव, जिला मंत्री दिनेश कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष ब्रह्मा सिंह, उपाध्यक्ष विजय भारत सिंह, प्रधानाचार्य रमेश सिंह, अनिल सिंह, पारसनाथ मिश्रा, अभिषेक पांडेय, नीरजा सिंह आदि ने भी संबोधित किया। उधर माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री उमाशंकर लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस एवं पंचानन राय की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम को प्रेमचंद मिश्र, नागेंद्रनाथ शर्मा, अजीत त्रिपाठी, कृष्णमोहन सिंह, मिश्रीलाल यादव, अजय कुमार मिश्र, रामप्रताप यादव, विपिन कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के बीच शिक्षण संस्थानों में हुआ आयोजन
सलेमपुर। नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल सभागार में डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। प्रधानाचार्य वीके शुक्ल ने कि राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। मौके पर पीएनबी की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। जीएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रकाश मिश्र एवं प्रधानाचार्य डॉ. संभावना मिश्रा को पुष्पगुच्छ प्रदान किया। स्कूल प्रशासन की ओर से सभी शिक्षकों को मॉस्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स, थर्मोस्टील वाटर बॉटल प्रदान किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि चंद्रभूषण पांडेय, उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी आदि मौजूद रहे। आरएल एकेडमी में प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव, मानवस्थली में डाइरेक्टर संजीव दूबे, श्रीरैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय में प्रबंधक दीन दयाल मिश्र, बापू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संतोष चौरसिया, इंदिरा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रबंधक नवल किशोर पांडेय की देखरेख में शिक्षक दिवस मनाया गया।
भाजपा कार्यालय पर हुआ आयोजन
देवरिया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिवस गरुलपार पार्टी कार्यालय पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि अपने ओजस्वी विचारों से नए भारत की नींव रखने वाले महान शिक्षाविद् एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से उन्हें शत-शत नमन करता हूं। इन्हीं के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विंदेश पांडेय ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान देने वाले शिक्षक हमेशा पूजनीय रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री कृष्णानाथ, अंबिकेश पांडेय, राज दीक्षित, मानस शुक्ला, रूपम पांडेय, ओम तिवारी, संतोष चौरसिया, अजीत सिंह, दुर्गावती देवी, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

डॉ.राधाकृष्णन को अर्पित किया श्रद्धासुमन
भाटपाररानी। बापू कृषक इंटर कॉलेज कड़सरवा बुजुर्ग में प्रधानाचार्य डॉ. विनय कुमार पांडेय ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन महान शिक्षाविद, दार्शनिक व सामाजिक चिंतक थे। कवि मकसूद अहमद भोतपुरी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता व समाज का आईना होता है। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज हाता में प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह की अध्यक्षता एवं गुरुकुल शिक्षण संस्थान खामपार में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed