फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   taxi stand tender

टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई

Sat, 04 Jul 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
taxi stand tender
टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच लगातार दूसरी बार 71 लाख की बोली लगाकर सीमा सिंह ने जीती बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह की देखरेख में टैक्सी स्टैंड के ठेके की नीलामी गहमागहमी के बीच हुई। इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने भाग लिया। सीमा सिंह ने 71 लाख की सर्वोच्च बोली लगाकर नीलामी अपने पक्ष में कर ली। दूसरे नंबर पर बोली लगाने वाले अशोक सिंह रहे। उन्होंने 68.50 लाख रुपये की बोली लगाई थी।

नगर पंचायत कार्यकाल में पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार शनिवार को टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई, जो सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक चलती रही। विवाद की स्थिति को देखते हुए कार्यालय के अंदर व बाहर पुलिस तैनात रही। वर्ष 2018-19 में ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू की पत्नी रागिनी सिंह ने 79 लाख की बोली बोलकर ठेका अपने नाम किया था। जबकि दूसरे स्थान पर सीमा सिंह रही थीं। वर्ष 2019-20 में सीमा सिंह में 59 लाख में ही ठेके को अपने नाम कर लिया था। 2020-21 के लिए नगर पंचायत ने लगातार तीन बार टेंडर निकाला, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अंत में नीलामी प्रक्रिया पर सहमति बनी। ईओ अंकिता सिंह ने सभी बोली लगाने वालों के समक्ष प्रक्रिया के नियम को पढ़कर बताया और नायब तहसीलदार के आदेश के बाद यह शुरू हुई। बोली लगाने के दौरान ही एक बार ठेकेदारों के बीच कहासुनी भी हो गई, जिससे कुछ देर के लिए सभागार में हंगामा भी हुआ। इस दौरान चेयरमैन जेपी मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू, एसएसआई मनोज कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह, बड़े बाबू विजय प्रकाश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, अनुपम मिश्र, गोविंद, रंजीत, संजीव वर्मा, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed