फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tata Magic hits bike in Deoria, middle-aged man dies

Deoria News: टाटा मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर, अधेड़ की मौत-बाइक सवार गंभीर रुप से घायल

Tue, 10 Mar 2026 11:38 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 11:38 AM IST
सार

खुखुंदू क्षेत्र के बैरौना गांव निवासी पारस मिश्रा उम्र 50 वर्ष मंगलवार की सुबह किसी कार्यशव खुखुंदू चौराहे पर आए थे। उनके साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के बदली निवासी शिवम सिंह उम्र 30 वर्ष भी पीछे बाइक पर बैठकर आया था। यहां से लौटते समय दोनों लोग बाइक लेकर अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर नरौली संग्राम पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने पहुंचे थे कि देवरिया के तरफ से आ रहे टाटा मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। 

विज्ञापन
Tata Magic hits bike in Deoria, middle-aged man dies
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के नरौली संग्राम पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने टाटा मैजिक ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 50 वर्षीय अधेड़ समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। जहां डाक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। उधर, टक्कर के दौरान मैजिक में बाइक फंस गई थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के बैरौना गांव निवासी पारस मिश्रा उम्र 50 वर्ष मंगलवार की सुबह किसी कार्यशव खुखुंदू चौराहे पर आए थे। उनके साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के बदली निवासी शिवम सिंह उम्र 30 वर्ष भी पीछे बाइक पर बैठकर आया था।
विज्ञापन


यहां से लौटते समय दोनों लोग बाइक लेकर अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर नरौली संग्राम पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने पहुंचे थे कि देवरिया के तरफ से आ रहे टाटा मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और बाइक मैजिक में जा फंसीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।  पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। जहां डाक्टर ने पारस मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि घटना के बाद मैजिक छोड़कर चालक भाग निकला। दोनों घायलों में एक की मौत हो गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed