{"_id":"62bf47de44312d521b13d89f","slug":"target-to-plantation-of-33-3-lakh-plants-in-four-days-deoria-news-gkp442318973","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में 33.3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में 33.3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधरोपण जन अभियान कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद में 33.3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण हिमांशु कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है।
डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिले में 33.3 लाख पौधारोपण करना है। इसमें पांच जुलाई को 23.59 लाख, छह को 2.37 लाख, सात को 2.35 लाख एवं 15 अगस्त को 4.71 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित है। पौधरोपण जन आंदोलन में प्रशासन के 26 विभागों के साथ एनजीओ, सिविल सोसाइटी, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल, व्यापार मंडल, किसान उत्पादक संगठन आदि को शामिल किया गया है। इनके सहयोग से लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्य के सापेक्ष इंडेंट भेजकर वन विभाग की पौधशालाओं से पौधे लेना शुरू कर दें और चिह्नित जगहों पर ले जाएं। सभी विभाग अपना माइक्रोप्लान तैयार कर पौधारोपण के लिए चिह्नित स्थलों पर कार्मिकों का ड्यूटी रोस्टर तैयार कर लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढों की खोदाई पहले कर लें।
इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, डीएफओ जगदीश आर., सीआरओ अमृतलाल बिंद, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, उपनिदेश कृषि डॉ राजेश कुमार, डीपीआरओ अविनाश कुमार, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता सिंचाई दुर्गेश गर्ग, एआर कोऑपरेटिव अजय कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।