फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   target of nomination in kasturba schools not completed

कस्तूरबा विद्यालयों में नामांकन का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा

Thu, 07 Jul 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
target of nomination in kasturba schools not completed
कस्तूरबा विद्यालयों में नामांकन का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा
विज्ञापन

कागज पर दिखा दिया नामांकन पूरा, प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज नहीं किया छात्राओं से संबंधित डाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में संचालित 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में नामांकन का लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। निर्धारित 100 नामांकन के सापेक्ष कई विद्यालयों में अभी छात्राओं की संख्या कम है। कागज में तो इसे पूरा दिखाया जा रहा है, लेकिन प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं का डाटा अपडेट करने में लगातार लेटलतीफी की जा रही है।
जनपद में बैतालपुर, बनकटा, भलुअनी, भटनी, भाटपाररानी, देवरिया सदर, देसही देवरिया, गौरी बाजार, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, रुद्रपुर, बरहज, लार ब्लॉक में वर्तमान में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में आउट ऑफ स्कूल, कभी पढ़ने न गई हों या किन्हीं कारणों से पढ़ाई छोड़ चुकीं छात्राओं को चिह्नित कर नामांकन किया जाता है। नामांकन कार्य में आंकड़ों की बाजीगरी अधिक और हकीकत में कई विद्यालयों में छात्राओं की संख्या निर्धारित लक्ष्य 100 से भी कम है।
विज्ञापन

पांच जुलाई को शासन ने जारी किया है यह नामांकन डाटा
बैतालपुर में 85, बनकटा में 56, भलुअनी में 28, भटनी में 87, देसही देवरिया में 55, गौरीबाजार में 87, रामपुर कारखाना में 77 छात्राओं का नामांकन हुआ है। पथरदेवा, देवरिया सदर, रुद्रपुर, बरहज, लार में 100 की संख्या के करीब ये विद्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह से मानदेय की राह देख रहे शिक्षक और कर्मचारी
देवरिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की वार्डेन, शिक्षक और कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। उनका अप्रैल, मई व जून माह का मानदेय बकाया है। कई विद्यालयों के लेखाकार लगातार बेसिक कार्यालय के समग्र शिक्षा अभियान अनुभाग में आकर इस संबंध में अपनी रिपोर्ट अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर चुके हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी जिम्मेदार की ओर से पहल नहीं की जा रही है। इसे लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों में इस लापरवाही के प्रति आक्रोश है।

कोट
कस्तूरबा विद्यालयों में नामांकन शत-प्रतिशत हो, इसके लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। कुछ छात्राओं का डाटा अभी प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज होना है। यहां के शिक्षकों, कर्मचारियों को समय से मानदेय मिले, इसके लिए भी पहल की जाएगी।
-हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed