{"_id":"634af343ffd68f3fab15d276","slug":"tarbabau-arrested-deoria-news-gkp454170739","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिक से रंगदारी मांगने वाला तार बाबू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मालिक से रंगदारी मांगने वाला तार बाबू गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में तार बाबू
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप मालिक से रंगदारी मांगने वाला तार बाबू गिरफ्तार
रामपुर बुजुर्ग होते हुए बिहार जाने की फिराक में था, कट्टा कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी पुलिस ने शनिवार को एक मुकदमे में वांछित तारबाबू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से एक कट्टा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
क्षेत्र के विशुनपुरा बासोपट्टी गांव निवासी संजय यादव का भठवा पांडेय चौराहे के पास पेट्रोल पंप है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर तार बाबू व भाई सहित चार नामजद समेत छह लोगों पर हथियार दिखाकर धमकी देने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था।
तहरीर के आधार पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी रामपुर बुजुर्ग होते हुए बिहार जाने की फिराक में है।
विज्ञापन
सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने बॉर्डर के समीप से वांछित तारबाबू को एक कार से जाते समय रोककर हिरासत में ले लिया। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक कट्टा व कारतूस बरामद हुआ। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
तार बाबू पर हो चुकी है गैंगस्टर की कार्रवाई
बनकटा। तारबाबू पर अभी तक लगभग पैंतीस मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें स्थानीय थाने में नौ के करीब मुकदमे दर्ज हैं। कई बार गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है और वह जेल भी जा चुका है। विगत कुछ माह पहले डीआईजी/एसपी श्रीपति मिश्रा के कार्यकाल में तारबाबू की करोड़ों की संपत्ति कुर्क भी हुई थी। संवाद