{"_id":"6ad52311a604550d98096f76","slug":"taekwondo-athletes-showcased-their-talent-deoria-news-c-208-1-deo1009-194716-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभाग
Mon, 19 Oct 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में रविवार को देवरिया खास में ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पंचिंग, ब्लॉकिंग और किकिंग के साथ आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में ब्लू वन से रेड बेल्ट वर्ग में विवेक पटेल ने सफलता हासिल की। ब्लू टू से ब्लू वन बेल्ट वर्ग में दिव्या चौरसिया ने प्रथम और रोशनी चौरसिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रीन टू से ग्रीन वन बेल्ट वर्ग में अमन प्रजापति प्रथम, पंखुड़ी पटेल द्वितीय और प्रतीक चौरसिया तृतीय स्थान पर रहे।
येलो टू से ग्रीन बेल्ट वर्ग में सुहेल चौहान ने प्रथम, तपस्या साहनी ने द्वितीय और रामदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्हाइट टू येलो बेल्ट वर्ग में कार्तिक चौरसिया प्रथम, दीपाली कुशवाहा द्वितीय और प्राची जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, ग्रीन वन से ब्लू बेल्ट वर्ग में वेदिका यादव ने प्रथम, अनुष्का सिंह ने द्वितीय और परिधि मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव गिरीश सिंह ने खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के विशेष गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो के प्रशिक्षण से बच्चे आपात स्थिति और विपरीत परिस्थितियों में अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए नियमित अभ्यास, सतर्कता और आत्मविश्वास जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सफल खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।