फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tablat

101 दृष्टिबाधित छात्रों के सपनों को उड़ान देगा टैबलेट

Tue, 07 Dec 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
tablat
101 दृष्टिबाधित छात्रों के सपनों को उड़ान देगा टैबलेट
विज्ञापन

- ऑडियो के रूप में मिलेगी शिक्षण सामग्री, सुगम पुस्तकालय से जुड़ सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से तीन तक के 101 दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए उन्हें टैबलेट जल्द देने की तैयारी है। ब्रेललिपी का बोझ अधिक होने के कारण यूनीसेफ संस्था की ओर से इसे लांच किया गया है। इसमें मौजूद ऑडियो शिक्षण सामग्री, एनसीईआरटी पर आधारित पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के विकास में मददगार साबित होगी।
दृष्टिबाधित छात्रों को मुख्यमंत्री के हाथों 10 दिसंबर को टैबलेट दिलाने की योजना बनाई जा रही है। जिले को इसके लिए 101 टैबलेट मिले हैं। टैबलेट के जरिए इन छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी सुगम पुस्तकालय से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्र इसका कैसे प्रयोग करेंगे इसके लिए जिले में तैनात 16 स्पेशल एजुकेटरों को लखनऊ में विशेष रूप से प्रशिक्षित भी किया गया है। मंगलवार को बीएसए कार्यालय सभागार में टैबलेट के अपडेटेशन का कार्य स्पेशल एजुकेटर राजाराम दूबे, विजय यादव, शिखा मिश्रा, अखिलेश यादव, ओमकार पांडेय की ओर से किया गया।
विज्ञापन

टैबलेट की ये हैं खूबियां
छात्रों को दिए जाने वाले टैबलेट में की खास खूबी यह है कि यह ऑफलाइन भी काम करेगा। निरीक्षण के दौरान स्पेशल एजुकेटर इसे अपने मोबाइल से वाईफाई से जोड़कर नई शिक्षण सामग्री भी डाउनलोड कर दे सकेंगे। दो जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल मेमोरी, 20.32 सेमी डिस्प्ले, 32 जीबी का अलग से मेमोरी कार्ड, 5100 एमएएच की बैटरी इसमें लगी है। मूल्य करीब 16 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में नामांकित दृष्टिबाधित छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इस टैबलेट को बनाया गया है। इसे स्टार्ट करने पर ही संबंधित छात्र पाठ्यक्रम को सुनेगा और समझेगा। शासन के दिशा निर्देश के अनुसार शीघ्र ही इसे छात्रों में वितरित किया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed