फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Swastika Dubey topped with 97.8 percent marks

Deoria News: स्वास्तिका दूबे ने 97.8 प्रतिशत अंकों से किया टॉप

Mon, 15 May 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Swastika Dubey topped with 97.8 percent marks
आईसीएसई की दसवीं परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली स्वास्तिका दुबे
- आईसीएसई बोर्ड ने जारी किए 10 वीं व 12 वीं के परिणाम, बेहतर अंक पाने वालों में रही खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आईसीएसई बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में जीवनमार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल की स्वास्तिका दूबे ने 97.8 अंकों के साथ टॉप किया है। वह डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहती हैं और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने लखनऊ स्थित एक कोचिंग सेंटर में नामांकन करा लिया है। वह वहीं से कोचिंग के साथ ही 11 वीं व 12 वीं की पढ़ाई भी पूरा करेंगी।

आईसीएसई ने रविवार दोपहर 10वीं व 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए। जनपद में इस बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में शहर में जीवन मार्ग सोफिया स्कूल के अलावा सलेमपुर स्थित मानव स्थली पब्लिक स्कूल व लिटिल फ्लावर स्कूल शामिल हैं। इनमें लिटिल फ्लावर में 12वीं तक एवं अन्य दोनों विद्यालयों में 10वीं तक की पढ़ाई होती है। 10वीं में शहर के जीवन मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। पहले स्थान पर रही स्वास्तिका दूबे 97.8, दूसरे पर दीवा रूंगटा 97.4, कृृष्नाम रुंगटा 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया है। इसके बाद अशिका गुप्ता 96.2, हर्शल पटेल 95.2, अदिती सिंह 94.6, इपशिता अग्रवाल 94.6, रितिका गुप्ता 94.6, सौम्या अग्रवाल 94.6, श्रेयांश गुप्ता 93.6, अर्चित त्रिपाठी 93, जोया हसन 92.8, अक्षत अग्रवाल 92.4, अलोकिता यादव 92, साक्षी अग्रवाल 90.8, श्रेया अग्रवाल 90.6, समृद्घि राय 90.6, सृष्टि त्रिपाठी 90.4, विश्व दीपक पटेल 90.2, हर्षित पटेल ने भी 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। स्कूल की टॉपर बनीं स्वातिका दूबे की माता प्रिअनय दूबे गृहिणी एवं पिता दुर्गेश कुमार दूबे एलआईसी में डीओ हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्तिका का नामांकन लखनऊ स्थित एक कोचिंग सेंटर में कराया गया है। वहीं से वह मेडिकल की तैयारी करेंगी और 12वीं भी पूरी करेंगी। उसे रात में ही पढ़ना पंसद है और तैयारी के लिए स्वाध्याय पर ही जोर दिया और यू-ट्यूब की भी मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed