फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   suspected 3 dengu patient found

डेंगू के तीन संभावित मरीज मिले

Sun, 16 Oct 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
suspected 3 dengu patient found
डेंगू के तीन संभावित मरीज मिले
विज्ञापन

पीड़ितों का आइसोलेशन वार्ड में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू पांव पसार रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं। डेंगू के तीन संभावित मरीज मिले हैं। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में चल रहा है। उनके ब्लड के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएगे। रिपोर्ट आने पर ही पुष्टि हो सकेगी।
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों व गैर प्रांत व दूसरे जनपदों से आने वाले लोग भी डेंगू से पीड़ित मिल रहे हैं। चौबीस घंटे में तीन मरीजों को भर्ती किया गया। विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र का एक व्यक्ति छह दिन पहले बुखार से पीड़ित हो गया। उसके शरीर व जोड़ों में दर्द था। निजी चिकित्सक से दवा ली, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद चिकित्सक की सलाह पर रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। जहां से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जबकि भलुअनी ब्लॉक क्षेत्र का एक युवक चार दिन से बुखार से ग्रसित था, उसके पेट में दर्द भी था। स्थानीय स्तर पर दवा कराई, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद अस्पताल में भर्ती हुआ। वहीं, बिहार के विजयीपुर क्षेत्र का एक किशोर पांच से दिन से बुखार से पीड़ित था। स्थानीय स्तर पर इलाज से ठीक न होने पर परिजन शनिवार की देर शाम उसे लेकर इमरजेंसी में पहुंचे, जहां से उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां इलाज व जांच की सुविधा है। मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
-डॉ. एचके मिश्रा
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed