फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Suryapratap Shahi became minister for the fifth time

पांचवीं बार मंत्री बने सूर्यप्रताप शाही

Fri, 25 Mar 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Suryapratap Shahi became minister for the fifth time
पांचवीं बार मंत्री बने सूर्यप्रताप शाही
विज्ञापन

देवरिया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को फिर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पकहां गांव के मूल निवासी सूर्यप्रताप शाही विधि स्नातक हैं। पथरदेवा विधानसभा सीट से दूसरी बार सूर्यप्रताप शाही चुनाव जीते हैं। 68 वर्षीय सूर्यप्रताप शाही जिले के पहले ऐसे नेता हैं, जो जब-जब चुनाव जीते, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किया गया है।
विधि स्नातक की योग्यता रखने वाले सूर्यप्रताप शाही पहली बार कसया विधानसभा से वर्ष 1985 में विधायक बने। दूसरी बार वर्ष 1991 में चुनाव जीते तो उन्हें प्रदेश सरकार में गृह राज्यमंत्री बनाया गया। उसी दौरान उन्हें 1992 में स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया। वर्ष 1996 में तीसरी बार कसया से चुनाव जीते तो उन्हें आबकारी मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष रहते उन्होंने नवसृजित विधानसभा पथरदेवा से चुनाव में भाग्य आजमाया, लेकिन हार गए। वर्ष 2017 के चुनाव में सूर्यप्रताप शाही चौथी बार चुनाव जीते तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया। वर्ष 2022 के चुनाव जीतने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। आठ बार चुनाव शाही लड़ चुके हैं। चार बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed