फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   surya pratap shahi Inaugarated oxygen plant in pipra daula kadam

कृषि मंत्री ने पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट व पुनर्वासन केंद्र का किया उद्घाटन

Fri, 13 Aug 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
surya pratap shahi Inaugarated oxygen plant in pipra daula kadam
कृषि मंत्री ने पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट व पुनर्वासन केंद्र का किया उद्घाटन
विज्ञापन

देसही देवरिया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने विकास खंड देसही देवरिया के पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर शुक्रवार को फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट व पोषण एवं पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया। सीएचसी पर मरीजों की सुविधा के लिए पांच सौ एलपीएम ऑक्सीजन क्षमता का प्लांट लगा है। कहा कि सरकार बाल रोग एवं गरीबों के स्वास्थ्य को लेकर सजग है। कोरोना के इस कठिन दौर को अपनी सूझबूझ से समय रहते नियंत्रित किया है। 1977 में इंसेफलाइटिस महामारी आई। इस पर भी भाजपा सरकार ने ध्यान देकर उसका उन्मूलन किया है।

उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र का कोई भी मरीज अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में नहीं मरेगा। इसके लिए उसे जिला या गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। कहा कि उचित देखभाल न होने और गरीबी के चलते बच्चे कुपोषित हो जाते हैं। इससे उस परिवार और बच्चे का भविष्य अंधेरे में चला जाता है। यहां पुनर्वास केंद्र की स्थापना से अब उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहेंगी। चिकित्सकों का आह्वान किया कि मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज मिले। संचालन व चिकित्सीय सुविधाएं उत्तम हों। कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कहा कि आज अंगदान दिवस है। लोगों को महर्षि दधीचि और नानाजी देशमुख जैसे महापुरुषों से सीख लेकर अंगदान करना चाहिए। इस दौरान विजय श्रीवास्तव, यमुना मद्धेशिया, वीरेंद्र यादव, भोलू राय, द्वारिकाधीश नाथ राय, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed