{"_id":"624530d12afcb00d6712adca","slug":"surrendered-for-fear-of-encounter-after-reading-name-in-newspaper-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया कैश वैन लूटकांड: अखबार में अपना नाम देख डर गया बदमाश, पुलिस थाने पहुंचकर बोला- साहब गिरफ्तार कर लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया कैश वैन लूटकांड: अखबार में अपना नाम देख डर गया बदमाश, पुलिस थाने पहुंचकर बोला- साहब गिरफ्तार कर लो
Thu, 31 Mar 2022 10:13 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:13 AM IST
सार
अखबार में नाम पढ़कर एनकाउंटर के डर से एक बदमाश ने आत्मसमर्पण कर दिया। यह बदमाश सोमवार को देवरिया में हुए कैशवैन लूटकांड का आरोपी था। आरोपी का नाम पुरुषोत्तम है, वह गोरखपुर के पीपीगंज का रहने वाला है।
विज्ञापन
देवरिया कैश वैन लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के कोतवाली में बुधवार दोपहर में एक युवक सीधे इंस्पेक्टर के कक्ष में पहुंचा। अभी इंस्पेक्टर कुछ कहते, उससे पहले ही वह बोल उठा-‘सर, हमने ही शिवम सिंह के साथ मिलकर कैश वैन लूटने की प्लानिंग की थीं। पुलिस मेरे परिवार को परेशान कर रही है, एनकाउंटर के डर से खुद ही कोतवाली आ गया हूं।’ यह सुनकर इंस्पेक्टर दंग रह गए। युवक को हिरासत में लेकर अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
घटनाक्रम कुछ यूं हुआ। इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह के कक्ष में कुछ लोग बैठे थे। इतने में एक युवक वहां आया। पहले तो उसने कोतवाल के पैर छुए। फिर बोला कि सर मैं गोरखपुर के पीपीगंज का पुरुषोतम जायसवाल हूं। हमने ही घायल बदमाश शिवम सिंह के साथ मिलकर सोमवार को कैश वैन से रकम लूटने का प्रयास किया था।
आज गोरखपुर में चाय की दुकान पर अखबार पढ़ा तो लगा कि पुलिस हमें जान गई है। सर, मेरा एनकाउंटर मत करिएगा। पूरी घटना बताने को तैयार हूं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाश ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति घटना के पहले शिवम को मोबाइल फोन पर कैश वैन की पल-पल की लोकेशन दे रहा था। उसने रेकी की थी, लेकिन शिवम ने उसका नाम नहीं बताया है।
विज्ञापन
बदमाश ने पुलिस को बताया कि शिवम के सभी साथी गोरखपुर से कार से आए थे। शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास कार खड़ी थी। शिवम ने ही बाइक उपलब्ध कराई थी। रुपये लूटने के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए कार से गोरखपुर भागने का प्लान बनाया गया था। जब शिवम घायल हो गया तो अन्य साथी कार से गोरखपुर भाग गए।
एसपी/डीआईजी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि कैश वैन लूट की घटना में शामिल फरार बदमाशों पर पुलिस ने दबाव बनाया है। पुलिस के दबाव की वजह से एक बदमाश ने खुद बुधवार को कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया है। दूसरे बदमाश दीपक पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।