फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Surprise inspection of various counters and courts of Tehsil office done

Deoria News: तहसील कार्यालय के विभिन्न पटलों एवं न्यायालयों का किया औचक निरीक्षण

Sat, 27 Jul 2024 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of various counters and courts of Tehsil office done
तहसील कार्यालय के विभिन्न पटलों एवं न्यायालयों औचक निरीक्षण करते एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेद
- एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी एवं तहसीलदार सदर कृष्ण कुमार मिश्र ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

- पटल से संबंधित पत्रावलियों का रख-रखाव अस्त-व्यस्त पाया गया, माल बाबू को चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी एवं तहसीलदार सदर कृष्ण कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से तहसील कार्यालय के विभिन्न पटलों एवं न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान मतदाता पंजीकरण केंद्र, आपदा कार्यालय, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, अभिलेखागार एवं माल बाबू के पटल पर पत्रावलियों का रखरखाव तथा विभिन्न कार्यों के निस्तारण स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान माल बाबू के पटल से संबंधित पत्रावलियों का रखरखाव अस्त-व्यस्त पाया गया, जिसके संबंध में माल बाबू को चेतावनी देते हुए भविष्य में कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसी क्रम में नजारत अनुभाग का निरीक्षण एवं तहसील परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से कराए जाने के लिए नायब नाजिर को निर्देशित किया गया। सभी पटलों के पटल सहायक उपस्थित थे, किसी भी पटल पर प्राइवेट मुंशियों द्वारा कार्य किए जाने का प्रकरण प्रकाश में नहीं आया। इस संबंध में सभी पटल सहायक को निर्देशित किया गया कि किसी भी पटल पर प्राइवेट मुंशियों के द्वारा कार्य न लिया जाए, अन्यथा के स्थिति में उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सभी पटल सहायक एवं कर्मचारियों की एक बैठक करके कार्यों में सुधार लाने एवं समस्त शासकीय कार्यों का समय से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed