फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Superintending Engineer Workplace inlaid lock

अधीक्षण अभियंता दफ्तर में जड़ा ताला

Thu, 06 Oct 2016 11:23 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 06 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Superintending Engineer Workplace inlaid lock
संविदा मजदूर संगठन के लोगों ने तालाबंदी कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। विद्युत  संविदा मजदूर संगठन ने गुरुवार को अधीक्षण अभियंता दफ्तर में ताला जड़ दिया। कर्मचारी पांच घंटे तक दफ्तर में बंद रहे। अधीक्षण अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल से तीन दिन की मोहलत मांगी। इसके बाद मजदूरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। बवाल की आशंका पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


कुशीनगर के पडरौना और कुशीनगर वितरण खंड के सब स्टेशन में 75 संविदा मजदूर कार्यरत थे। संबंधित फर्म ने 11 महीने का मानदेय रोक दिया है। इसके विरोध में संविदा मजदूरों ने दूसरी बार आंदोलन शुरू कर दिया। एक महीने तक शांतिपूर्वक आंदोलन चलता रहा। अधिकारियों ने मानदेय भुगतान में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन


इसके बाद मजदूरों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। इसी क्रम में गुरुवार को अधीक्षण अभियंता दफ्तर में 11 बजे ताला जड़ दिया। तालाबंदी की सूचना पर महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा शाम चार बजे कार्यालय पहुंचे। मान मनौव्वल के बाद मजदूर माने और ताला खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयाशंकर सिंह, अशोक राय, मुकेश सिंह और उमेश चौधरी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। नौ अक्टूबर को भुगतान का भरोसा दिया। इस दौरान स्वर्गीय गोविंद मिश्र की पत्नी बच्चों के साथ पहुंची थीं। उसका कहना है कि पति की मौत के बाद मिलने वाली सहायता राशि  अब तक दी गई। तरया-तमकुही रोड के रहने वाले गोविंद कुछ महीने पहले बिजली हादसे का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed