फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sunshine in the morning, clouds in the afternoon... rain in the evening

Deoria News: सुबह धूप, दोपहर में बादल...शाम को हुई बारिश

Wed, 06 May 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sunshine in the morning, clouds in the afternoon... rain in the evening
देवरिया। दिन में तीन-तीन बार मौसम में बदलाव के चलते बुधवार को लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। सुबह चमकीली धूप निकली तो दोपहर में बादल छा गए।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। देर शाम आंधी-बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
सोमवार को बारिश के बाद मंगलवार को मौसम का रुख साफ रहा। बुधवार की सुबह भी आसमान साफ रहा और सुबह 10 बजे तेज धूप थी। थोड़ी देर बाद पुरवा हवा चली और दोपहर करीब 12 बजे बादल छाने लगा।
दोपहर करीब दो बजे के बाद मौसम बदलने लगा। शाम पांच के बाद तेजी से मौसम खराब हुआ और जिले के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक कहीं तेज तो कहीं धीमी चलती रही।
विज्ञापन

अचानक आई बारिश से भीगे लोग : बघौचघाट संवाद के अनुसार, दिन में तेज धूप के कारण लोग कामकाज में लगे थे।
इसके बाद देर शाम अचानक काले बादल छा गए और तेज गर्जना व बिजली चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बारिश के कारण बाजार गए लोग वहीं फंस गए, जबकि बारात और तिलक कार्यक्रम में जाने वाले लोग रास्ते में ही रुककर मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। बघौचघाट निवासी रघुनाथ यादव ने बताया कि बेटे के तिलक के लिए भव्य तैयारियां की गई थीं, लेकिन बारिश ने सारी व्यवस्था पर पानी फेर दिया। वहीं मलसी निवासी रामनिवास ने कहा कि विवाह की सजावट और तैयारी पूरी थी, पर अचानक हुई बारिश से सब प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed