फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Suit dismissed in 37-year-old land dispute restored.

Deoria News: 37 साल पुराने जमीन विवाद में खारिज वाद फिर से बहाल

Thu, 15 Oct 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Suit dismissed in 37-year-old land dispute restored.
देवरिया। करीब 37 साल पुराने जमीन संबंधी विवाद में सिविल न्यायालय ने वादी बैजनाथ को राहत दी है। अदालत ने पैरवी के अभाव में 11 मई 2022 को खारिज किए गए वाद को तीन हजार रुपये हर्जाने पर दोबारा बहाल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सिविल जज दीक्षा त्रिपाठी की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश पारित किया। मामले में अगली सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी। न्यायालय में वर्ष 1989 से बैजनाथ बनाम ग्राम पंचायत आदि का वाद चल रहा था। इसमें 21 सितंबर 2021 को अदालत ने हंसनाथ को पक्षकार बनाने का आदेश दिया था। वादी ने इस आदेश के खिलाफ जिला जज की अदालत में निगरानी याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन

इसी बीच 11 मई 2022 को वादी की अनुपस्थिति और पूर्व आदेश का पालन नहीं होने पर वाद खारिज कर दिया गया। बैजनाथ ने वाद बहाल करने की मांग करते हुए बताया कि वह वृद्ध हैं। सुनवाई से दो दिन पहले अचानक बीमार पड़ गए थे। उल्टी-दस्त और तेज बुखार के कारण अदालत नहीं पहुंच सके। प्रतिवादी हंसनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आवेदन का विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि बीमारी के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य नहीं दिए गए हैं। वादी जानबूझकर मामले को लंबित रखना चाहते हैं। अदालत ने पत्रावली और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार किया। न्यायालय ने माना कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के अनुसार दोनों पक्षों को सुनवाई का पूरा अवसर मिलना चाहिए और वाद का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर होना चाहिए। अदालत ने वादी के शपथपत्र और बिना विलंब आवेदन देने को ध्यान में रखते हुए तीन हजार रुपये हर्जाने पर वाद बहाल कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 26 अक्तूबर को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed