फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sucide

हाईटेंशन तार के पोल पर चढ़कर फंदे पर लटका

Wed, 22 Apr 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
sucide
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

एकौना(देवरिया)। बैदा गांव के एक युवक मिर्जापुर से आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन के पोल पर चढ़ा और फंदे पर लटक कर जान दे दी। बुधवार सुबह चार बजे लोगों ने शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। गांव वालों के अनुसार युवक पारिवारिक कलह से परेशान था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी छह माह से अपने मायके वालों के साथ मुंबई में है। पिता विदेश में रोजगार करते हैं।

वकील साहनी का बेटा प्रवीण साहनी(28) कुछ समय पहले तक मुंबई में रहकर कुछ काम करता था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी पिछले छह माह से अपने मायके वालों के साथ मुंबई में है। लोगों के अनुसार वह शादी को लेकर परेशान था। मंगलवार की सुबह चार बजे वह घर से रस्सी लेकर बसडिला सरेह की ओर गया और हाईटेंशन तार के पोल पर चढ़ गया। करीब 20 फिट की ऊंचाई पर जाकर उसने फंदा लगा लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी होते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। घर के लोग रोते बिलखते बसडिला गांव की ओर भाग कर घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल पर कई गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। उसकी मां लालदेई देवी का रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता दुबई में रहते हैं। एकौना के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा पारिवारिक कलह में खुदकुशी की बात सामने आई है। इसके पीछे के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed