{"_id":"5a8c62ba4f1c1b28428b66bc","slug":"such-jam-from-the-morning-opening-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से ऐसा जाम, खुलने में हुई शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से ऐसा जाम, खुलने में हुई शाम
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण के लिए विकास भवन के समीप गिराई गई गिट्टी।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। हालांकि यह किसी भी नवनिर्माण के साथ स्वाभावकि है पर शहर के भीतर फोरलेन निर्माण तेज ही लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं। सोमवार रात डीएम आवास के पास विकास भवन वाले छोर की सड़क खोद दी गई। गिट्टी भी डाली गई, पर समतल नहीं किए जाने से गुजरने की राह संकरी हो गई। सिविल लाइंस रोड मंगलवार को दिनभर जाम रहा और राहगीर हलकान। यातायात सुचारु करने मेें पुलिसकर्मियों को पसीना आ गया।
सिविल लाइंस रोड शहर का मुख्य मार्ग है। इसी से होकर वाहन गोरखपुर और सलेमपुर जाते हैं। अधिकांश सरकारी दफ्तर इसी मार्ग पर हैं। इनके खुलने और बंद होने के समय जाम लगता है, लेकिन मंगलवार के दिन फोरलेन नर्माण से यह परेशानी और बढ़ गई। सुबह 10 बजे के बाद डीएम आवास के पास ऐसा जाम लगा कि तमाम कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंच पाए।