फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   subhash became block pramukh of barhaj

ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए सुभाष

Fri, 21 Oct 2022 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
subhash became block pramukh of barhaj
बरहज ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित सुभाष को प्रमाण पत्र देते जिलाधिकारी और - फोटो : DEORIA
ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए सुभाष
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में डीएम ने दिया प्रमाणपत्र, बधाइयों का लगा रहा तांता
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में निखिल सिंह राजा के खेमे से सुभाष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वापसी के दिन पर्चा वैध होने पर उन्हें बृहस्पतिवार को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया। परिसर में नोटिस चस्पा कराया गया। जबकि डीएम जेपी सिंह ने ब्लॉक प्रमुख सुभाष को प्रमाणपत्र दिया।
सुभाष दोपहर बाद करीब तीन बजे समर्थकों के साथ बरहज ब्लॉक पहुंचे। एआरओ विनोद राय और आरपी वर्मा ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित होना बताते हुए प्रमाणपत्र के लिए जिला मुख्यालय चलने के लिए कहा। क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका आदि के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंच सुभाष ने प्रमाणपत्र लिया। प्रमाणपत्र मिलने पर समर्थक खुशी से जीत का जयकारा लगाने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पद मिलने पर उसका निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। बदहाल आवास, कार्यालय, पार्क आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। इस मौके पर निखिल सिंह राजा, कृष्ण मोहन पाठक, पद्माकर मिश्र, रामजी सिंह, राजेश यादव, रामनिवास, संजय यादव, विनय पांडेय, चंद्रभान यादव, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed