फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students reached medical college, studies started

मेडिकल कॉलेज में पहुंचे विद्यार्थी, पढ़ाई शुरू

Mon, 14 Feb 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students reached medical college, studies started
मेडिकल कालेज में शैक्षिक सत्र शुरू होने अवसर पर मौजूद छात्र। - फोटो : DEORIA
मेडिकल कॉलेज में पहुंचे विद्यार्थी, पढ़ाई शुरू
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो गई। पहले दिन 44 छात्र विद्यार्थी पहुंचे। लेक्चर थियेटर में कॉलेज के शिक्षकों से विद्यार्थियों का परिचय कराया गया। उसके बाद ओरियंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ।
जनपद के लिए सोमवार का दिन महत्वपूर्ण रहा और इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। कॉलेज में प्रथम दिन छात्र पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। लेक्चर थियेटर में प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों का परिचय कराया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की नियमित दिनचर्या होनी चाहिए। इससे वे आसानी से मुकाम हासिल कर सकते हैं। कहा कि सभी के सहयोग से यह कॉलेज बेहतर प्रदर्शन करेेगा। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल के भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

उसके बाद ओरियंटेेशन प्रोग्राम शुरू हुआ। इस दौरान सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, एनाटामी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडेय, बोयोकेमिस्ट्री की श्वेता सिंह, डॉ. राजीव किशोर सक्सेना, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. एचके मिश्रा, फिजियोलॉजी विभाग की डॉ. अनिता रावत, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. देवप्रिया, डॉ. संजय भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक तनाव दूूर करने व सफलता के दिए मंत्र
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेंशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। सात दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन मानसिक तनाव से दूर करने तथा सफलता के मंत्र दिए गए। डॉ. राजीव कुमार सक्सेना ने विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला सिखाई। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों व दायित्वों का अच्छी तरह निर्वहन करें। उन्होंने मानसिक तनाव, गुस्सा दूर करने के तरीके बताए। साथ ही तनाव से मुक्त रहने के लिए डांस कराने के लिए कहा और कराया। उन्होंने खानपान, व्यायाम, योग, मेडिटेंशन आदि के बारे में बताया। कहा कि छात्र आपस में तथा चिकित्सक बनने के बाद मरीजों से प्रेम रखने और अच्छी तरह व्यवहार करें, ताकि उन्हें लोग याद करें। कहा कि यह कार्यक्रम सात दिनों तक चलेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को अस्पताल का भी भ्रमण कराया जाएगा। डॉ. संजय भट्ट ने कहा कि अनुशासन, ईमानदारी व समयबद्धता जरूरी है। तीनों के मिलने से सफलता के शिखर पर पहुंचा जा सकता है। इनका विद्यार्थियों को पालन करना चाहिए।

प्रथम वर्ष इनकी होगी पढ़ाई
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में एनाटमी, बायोकेमिस्ट्री, फिजियोलॉजी की पढ़ाई होगी। इसके अलावा कम्युनिटी मेडिसिन की भी कक्षाएं चलेंगी। मेडिकल कॉलेज में सौ सीट है। इसमें प्रदेश कोटा से 85 तथा आल इंडिया काउंसिलिंग से 15 सीट शामिल है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रदेश कोटा से 82 व आल इंडिया काउंसिलिंग से तीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed