{"_id":"652ecbbeee62b3f3180e387e","slug":"students-create-ruckus-demonstrate-for-refund-of-fees-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-10611-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शुल्क वापसी के लिए छात्रों ने काटा बवाल, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शुल्क वापसी के लिए छात्रों ने काटा बवाल, किया प्रदर्शन
Tue, 17 Oct 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बरहज के बीआरडीबीडी पीजी कालेज में प्राचार्य कक्ष के गेट के बाहर बैठे छात्र नेता और अन्य स्रोत
बरहज। बाबा राघवदास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को भूगोल विषय के छात्रों ने शुल्क वापसी के लिए हंगामा किया।करीब एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद पहुंची पुलिस और महाविद्यालय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह छात्र शांत हुए। प्रदर्शन कर रहे छात्र भूगोल विषय में प्रैक्टिकल के लिए गांव के सर्वेक्षण के नाम पर वसूले गए शुल्क में से बचे रुपयों की वापसी की मांग कर रहे थे।
मंगलवार को दिन में कॉलेज में तीसरी घंटी की पढ़ाई चल रही थी। इसी बीच पूर्व छात्र नेताओं के साथ छात्र वसूल की गई अतिरिक्त फीस की वापसी के लिए नारेबाजी करने लगे। इसी बीच किसी ने छुट्टी की घंटी बजा दी। जिससे अन्य छात्र भी बाहर आ गए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि गांव सर्वेक्षण के नाम पर विभाग की ओर से कुछ अतिरिक्त शुल्क लिया गया था। जिनमें बचे पैसों को वापस करने का भी आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक धन वापसी नहीं किया गया। छात्रों को उग्र देख महाविद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही मौके पर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह मय फोर्स पहुंच गए। छात्रों से वार्ता करने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। हालांकि अतिरिक्त शुल्क को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान छुट्टी की घंटी बजा देने से कुछ छात्र नाराज दिखे। प्राचार्य शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि 2021-22 में गांव सर्वेक्षण के लिए अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की बात सामने आई है। जिसमें छात्र बचे पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। विभाग को पैसे वापस करने के लिए निर्देशित किया गया था। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।