फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students and teachers sat on strike when the road to school was blocked

Deoria News: विद्यालय जाने वाले रास्ते को किया अवरूद्ध तो धरने पर बैठे विद्यार्थी और शिक्षक

Tue, 12 Sep 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students and teachers sat on strike when the road to school was blocked
देवरिया। बैतालपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरारी प्रथम को जाने वाली पंगडडी मार्ग के अवरूद्ध किए जाने से नाराज विद्यार्थी और शिक्षक सोमवार को धरने पर बैठ गए। उन्होंने बैतालपुर-पांडेयचक मार्ग पर जाम लगाकर रास्ता खुलवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी व पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बरारी प्रथम के स्थापना काल से ही वहां आवागमन के लिए कोई रास्ता नहीं है। आवागमन के लिए बरारी मंदिर कुटी से होते हुए विजय नारायण मणि के खेत से होकर पंगडडी के सहारे विद्यालय तक बच्चे और शिक्षक पहुंचते हैं। यहां चुनाव बूथ भी है। जहां इसी मार्ग से लोग पहुंचकर वोट भी करते हैं। कभी भी किसी अधिकारी की नजर सड़क पर नहीं पड़ी कि यहां पर लोग क्यों खेत की मेढ़ से आ-जा रहे हैं। सोमवार को मंदिर समिति ने रास्ते को चहारदीवारी चलाकर रोक दिया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बीच से मार्ग के बजाय अब एक तरफ दस फुट का रास्ता दिया गया है। उससे विद्यालय के लोग और बच्चे जाएं। जब उधर से बच्चे जाने लगे तो उसके बाद पड़ने वाले खेत के स्वामी ने वहां रास्ता रोक दिया कि इस तरफ से कोई नहीं जाएगा। कोई रास्ता न देख विद्यालय के शिक्षक और बच्चे सड़क पर धरने पर बैठ गए। रास्ता बंद होने की सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने भू-स्वामी और मंदिर समिति से वार्ता की। लेकिन कोई ठोस बात न बनते देख खंड शिक्षा अधिकारी ने एसडीएम सदर को इसकी जानकारी दी। जिस पर उन्होंने मौके पर तहसीलदार सदर और नायब तहसीलदार को भेजने की बात कर मामले का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बच्चे पूरे समय बरारी मंदिर कुटी पर बैठे रहे। बीईओ जयराम पाल ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से जल्द से जल्द रास्ते का समाधान निकाल लिया जाएगा। तब तक पठन पाठन का कार्य बाधित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed