फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student who went for coaching goes missing

Deoria News: कोचिंग के लिए निकला छात्र संदिग्ध हालत में गायब

Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Student who went for coaching goes missing
परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, केस दर्ज
विज्ञापन


रुद्रपुर। घर से कोचिंग करने के लिए निकला एक छात्र संदिग्ध हालत में गायब हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने उसके साथ पढ़ने वाले कुछ छात्रों से पूछताछ की, लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी कोई पता नहीं चला। मामले में कोतवाली में अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
सिलहटा गांव के रहने वाले सत्यवान यादव विदेश में रहते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा शानू शनिवार की सुबह घर से रुद्रपुर कस्बे में कोचिंग पढ़ने के लिए निकला। उसके पास मोबाइल फोन नहीं था। दोपहर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा, तब परिजन उसकी तलाश में जुट गए। परिजनों के अनुसार वह बभवली स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। पूछताछ में पता चला कि वह कोचिंग नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

देर शाम तक खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो शानू के बडे़ भाई सन्नी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस ने गायब छात्र के सहपाठियों से पूछताछ की, लेकिन रविवार की शाम तक उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस गांव से कोचिंग सेंटर तक जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर छात्र के बारे में पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed