{"_id":"694ad94c1a458ef44b0d3533","slug":"student-returning-after-exam-dies-in-truck-collision-one-injured-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-170814-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: परीक्षा देेकर लौट रहे छात्र की ट्रक की टक्कर से मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: परीक्षा देेकर लौट रहे छात्र की ट्रक की टक्कर से मौत, एक जख्मी
Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
पैकौली। सोनूघाट से परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे सुरौली थाना क्षेत्र के बढ़या साधु टोला निवासी छात्र गोविंद यादव की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने ट्रक को रोक लिया जबकि चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, सुरौली थाना क्षेत्र के बढ़या साधु टोला निवासी गोविंद यादव (21 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामकृपाल यादव मंगलवार की दोपहर गांव के अपने साथी छात्र गणेश वर्मा के साथ बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर सोनूघाट से सलेमपुर रोड होते हुए घर लौट रहा था। अभी वे सलेमपुर रोड के सोंदा के पास पहुंचे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
ठोकर लगने से सड़क पर गिरा बाइक चालक गोविंद यादव ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बाइक के पीछे बैठा गणेश वर्मा उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। मृतक की मां मैना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गोविंद के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उनका बड़ा भाई सरवन यादव दुबई में रहकर वेल्डिंग का काम करता है। सदर कोतवाली थाना अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। संवाद