फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student returned from Ukraine narrated the scene of devastation, people were horrified

यूक्रेन से लौटे छात्र ने सुनाया तबाही का मंजर, सहम गए लोग

Sun, 06 Mar 2022 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Student returned from Ukraine narrated the scene of devastation, people were horrified
यूक्रेन से लौटे छात्र ने सुनाया तबाही का मंजर, सहम गए लोग
विज्ञापन

देवरिया/बघौचघाट। यूक्रेन से शुक्रवार को घर पहुंचते ही एमबीबीएस छात्र पवन अपने परिजनों के गले लगकर रोने लगे। उन्होंने यूक्रेन में तबाही का मंजर जब सुनाया तो परिवार के लोग भी सहम गए।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिधावे निवासी शिक्षक रामध्यान यादव के पुत्र पवन यादव एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन के युवानो शहर गए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें कई दिनों तक बंकर में छिप कर रहना पड़ा था। रुपये भी खत्म हो गए थे। खाने-पीने की भी बहुत परेशानी थी। किसी तरह से 15 किलोमीटर पैदल चलने के बाद एक प्राइवेट बस से रोमानिया बॉर्डर पहुंचे। किसी तरह सीमा पार कर पांच किलोमीटर बस से यात्रा करने के बाद रोमानिया एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन

वहां का दृश्य याद करने के बाद दिल दहल जा रहा है। घर पहुंचने के बाद लगा कि जीवन रहेगा, तभी डॉक्टर बन पाऊंगा। इसी तरह शहर के रामुगलाम टोला निवासी विकास गुप्ता यूक्रेन के टरनोपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि जब सायरन बजता था तो हम बंकर में चले जाते थे। उसे बाद तेज धमाका होने पर बिल्डिंग हिल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में करीब 15 किमी पैदल चलने के बाद बार्डर पहुंचा तो लगा कि अब जान बच जाएगी। अभी बम धमाके की आवाज कानों में गूंज रही है। विकास के घर पहुंचने पर पिता डॉ. विनोद गुप्ता, मां डॉ. रीता गुप्ता और भाई रितेश गुप्ता की खुशी का ठिकाना नहीं था। छात्र ने मोबाइल फोन में कैद तबाही के नजारों को जब परिजनों को दिखाया तो वे भी सहम गए।

भाजपा नेताओं ने घर जाकर पूछा कुशलक्षेम
देवरिया। यूक्रेन से वापस घर पहुंचे छात्रों से मिलने के लिए रविवार को भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे। जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिलामंत्री निर्मला गौतम, मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के साथ छात्रों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। यूक्रेन से आए सत्यम वशिष्ठ पुत्र मनोज कुमार राय निवासी खैराबनुआ गौरीबाजार, पीयूष सिंह पुत्र सीबी सिंह निवासी उमानगर और अजय चौरसिया पुत्र मोतीलाल चौरसिया निवासी पगरा उर्फ परसिया से मिलीं नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि संकट के समय हमें धैर्य बनाए रखना है। हौसला नहीं खोना है। ऑपरेशन गंगा के तहत छात्रों की पूरी मदद की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed