{"_id":"62ed597e5e600d0d16482b4d","slug":"student-died-in-accident-deoria-news-gkp4461661102","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से छात्रा की मौत
विज्ञापन
पैकौली की अंजली चौरसिया (फाइल फोटो)
- फोटो : DEORIA
वाहन की चपेट में आने से छात्रा की मौत
पैकौली। पॉलीटेक्निक के पास बृहस्पतिवार को पैकौली गांव निवासी एक छात्रा चारपहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भलुअनी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी राम नवल चौरसिया की पुत्री अंजली चौरसिया (19) देवरिया पालीटेक्निक में इलेक्ट्रिशियन की छात्रा थी। सुबह टेंपो से उतर कर पॉलीटेक्निक के सामने सड़क पार कर रही थी। इसी बीच चारपहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सुनीता देवी रो-रो कर बेहोश हो जा रही थीं। एक भाई तीन बहनों में सबसे बड़ी थी।