फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student died after falling while swinging in school at deoria

देवरिया में हादसा: स्कूल में झूला झूलते समय गिरा छात्र, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Tue, 25 Jul 2023 04:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Jul 2023 04:53 PM IST
सार

 राजीव सिंह का बेटा अंश प्रताप सिंह (12) सातवीं का छात्र था। दोपहर में भोजनावकाश के दौरान वह परिसर में लगे विभिन्न झूलों में एक पर झूल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और नीचे आ गिरा।

विज्ञापन
Student died after falling while swinging in school at deoria
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शहर के राघवनगर एक स्कूल में मंगलवार की दोपहर में एक छात्र झूला झूलते समय संतुलन बिगड़ जाने से नीचे गिर गया। स्कूल के अध्यापक और अन्य परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शहर के भुजौली कालोनी निवासी अध्यापक राजीव सिंह का बेटा अंश प्रताप सिंह (12) सातवीं का छात्र था। दोपहर में भोजनावकाश के दौरान वह परिसर में लगे विभिन्न झूलों में एक पर झूल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और नीचे आ गिरा। जिससे उसे चोट लग गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ममेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर मासूम को मार डाला, शव बोरे में भरकर नहर में फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed